फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   21-hour power cuts in the countryside

शहर में सात, देहात में 21 घंटे बिजली कटौती

Fri, 17 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Fri, 17 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। लगातार हो रही बिजली कटौती से शहर से देहात तक लोग बेहद परेशान हैं। शहर में बुधवार को सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धर्मनगरी को पूरी तरह कटौती मुक्त करने की घोषणा की हुई है। जबकि बहादराबाद में 21 घंटे आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण बेहाल रहे।
विज्ञापन

बुधवार रात हल्की आंधी आने पर शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रात 11 बजे से गायब हुई बिजली रात एक बजे सुचारु हो पाई। उसके बाद फिर आधे घंटे के लिए बिजली गुल हुई। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे फिर बिजली ने झटका दिया। उसके बाद ट्रिपिंग का दौर चला। दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति फिर पूरी तरह बाधित हो गई। इस दौरान व्यापारियों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को खासी परेशानियों को सामना करना पड़ा। औद्योगिक इकाईयों को बार-बार बंद करना पड़ा। सेवा सिडकुल के महासचिव हीमेश कपूर ने बताया कि बुधवार दिन में तीन घंटे व रात में चार घंटे बिजली कटौती से इकाइयों को बंद करना पड़ा। दिन में ट्रिपिंग के चलते परेशानी उठानी पड़ी। कहा कि पहले औद्योगिक पैकेज समाप्त होने और अब बिजली की मार से प्रोडक्ट की कीमत पर असर पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र यूनियन के पदाधिकारी नरेश जैनर ने बताया कि लगातार कटौती से उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

पथरी में 14 घंटे कटौती
पथरी। बृहस्पतिवार को भट्टीपुर बिजली घर से जुड़े दस गांवों की बिजली आपूर्ति 14 घंटे लगातार बंद रही। बुधवार रात करीब 12 बजे बारिश होते ही बिजली गायब हुई और बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे आपूर्ति सुचारु हो पाई। एसडीओ आलोक चौहान ने बताया कि लाइनों में फाल्ट ठीक करने में समय लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादराबाद में 21 घंटे कटौती
बहादराबाद। बुधवार शाम करीब आठ बजे हवा और बारिश से जगह-जगह लाइनों पर पेड़ गिरने से गांव बहादराबाद, अलीपुर, अहमदपुर ग्रंट, रोहालकी किशनपुर, बोंगला, सहदेवपुर, खेलड़ी, बेगमपुर, इब्राहिमपुर आदि गांवों की बिजली गायब हो गई। उसके बाद बृहस्पतिवार शाम पांच बजे गांवों में बिजली आई। इस संबंध में अवर अभियंता सुरेश कुमार का कहना है कि लाइनों पर गिरे पेड़ हटाने के बाद सप्लाई शुरू की गई।

धनौरी में भी कटौती
श्यामपुर क्षेत्र में चंडीघाट बिजली घर से जुड़े गांवों में रात 11 बजे की आपूर्ति बाधित हुई दोपहर चार बजे सुचारु हो पाई। धनौरी क्षेत्र के 65 गांवों में रात 8 बजे से दोपहर दो बजे कटौती हुई। इसके बाद भी दिन भर में बिजली आती जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed