फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दिव्य आभा के साथ होगा हरिद्वार का कुंभ: कौशिक

दिव्य आभा के साथ होगा हरिद्वार का कुंभ: कौशिक

Fri, 08 Mar 2019 11:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिव्य आभा के साथ होगा हरिद्वार का कुंभ: कौशिक
मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में 2021 में होना वाला कुंभ भव्य होगा। कुंभ का आयोजन धर्माचार्यों के निर्देशन में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ की आभा पूरी दुनिया को आलौकिक करेगी।

मदन कौशिक शुक्रवार को परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ हरिद्वार पहुंचे 35 देशों के प्रतिनिधियों का वीआईपी घाट पर स्वागत करने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों का माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि भारत का हमेशा ही अतिथि देवो भव: का मंत्र रहा है। हमारी संस्कृति ने हमेशा पूरे विश्व को बंधुत्व का संदेश दिया है। उन्होंने ऋषिकेश में स्वामी चिदानंद मुनि की ओर से आयोजित योग महोत्सव की सराहना की। स्वामी चिदानंद मुनि ने हरिद्वार में वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। स्वामी चिदानंद मुनि विश्व के अनेक देशों से योग महोत्सव में भाग लेने आए लोगों को भारत भ्रमण के लिए लेकर निकले हैं। हरिद्वार के साथ ही दिल्ली, आगरा और वृदांवन, मथुरा आदि स्थानों पर भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने योगियों को हरिद्वार की महिमा, हरकी पौड़ी, चंडी देवी और अन्य सभी क्षेत्रों का आध्यात्मिक महत्व समझाया। साथ ही 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुम्भ मेले के विषय में जानकारी दी। विदेशी योगियों ने चंडी देवी और मां अंजनी देवी के मंदिर में पूजन और संकीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed