{"_id":"5c475a5cbdec2273a74cf4d3","slug":"201548180060-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रयाग कुंभ में होगा आत्मबोधानंद का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रयाग कुंभ में होगा आत्मबोधानंद का अनशन
विज्ञापन
संत आत्मबोधानंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
गंगा रक्षा के लिए मातृसदन में अनशन कर रहे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद प्रयाग कुंभ के लिए रवाना हो गए हैं। आत्मबोधानंद अब प्रयाग कुंभ में ही अनशन करेंगे। उनके साथ मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती भी रवाना हुए।
गंगा की रक्षा के लिए अनशन करते हुए स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ प्रो. जीडी अग्रवाल के देहावसान के बाद से मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद 24 अक्तूबर से अनशन कर रहे हैं। आत्मबोधानंद को प्रशासन ने जबरन उठाकर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया था, लेकिन वह वहां से वापस आश्रम आ गए थे। तब से लगातार उनका आमरण अनशन जारी है। कुछ रोज पहले मातृसदन में हुए दो दिवसीय सम्मेलन में उन्होंने प्रयाग कुंभ में जाने का निर्णय लिया था। मंगलवार को स्वामी शिवानंद और आत्मबोधानंद प्रयाग के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि कई गंगा प्रेमी प्रयाग पहुंच रहे हैं। कुंभ का स्नान करने के बाद वह गंगा प्रेमियों से मिलेंगे और गंगा की अविरलता के लिए आंदोलन पर वार्ता करेंगे। आश्रम के ब्रह्मचारी दयानंद ने बताया कि आत्मबोधानंद के प्रयागराज जाने की जानकारी प्रशासन को पहले ही दे दी गई है।