{"_id":"5b7853e242c792465e1e84f1","slug":"201534612450-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। अपनी मांगों के समर्थन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
शनिवार को जिला अस्तपाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ स्वास्थ्य विभाग के प्रांतीय महामंत्री दिनेश लखेड़ा ने कहा कि सातवें वेतनमान का एरियर, वर्दी, सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रित कार्मिकों के देयकों के भुगतान करने की मांगें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश घनोषी के अनुसार कोषागार ने पोर्टल बंद कर दिया है, इसलिए एरियर का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही कोषागार कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह एवं जिला मंत्री मनोज चंद ने कहा अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर जिला मंत्री महावीर चौहान, संयुक्त मंत्री मोहित मनोचा, जयनारायण सिंह, योगेशपाल, सुमंतपाल, मूलचंद, राजेंद्र तेश्वर, सुरेश, दिनेश नौटियाल, सुखपाल सैनी, शीषपाल, प्रदीप मौर्य, ओमशिव भेदी, जोगेंद्र यादव, उत्तम सिंह बिष्ट, वीपीएस रावत, एसपी चमोली, राकेश भंवर, सोमप्रकाश, मुन्नी देवी, हिमानी खन्ना, आरती नेगी, शालिनी त्यागी, अनुपमा, राकेश अग्रवाल, संजय शर्मा, संतोष आदि शामिल रहे।