फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   तबादला सूची पर शिक्षक संघ ने उठाया सवाल

तबादला सूची पर शिक्षक संघ ने उठाया सवाल

Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
तबादला सूची पर शिक्षक संघ ने उठाया सवाल
हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अनिवार्य तबादला नीति के तहत दुर्गम क्षेत्र वालों का सुगम और सुगम वालों का दुर्गम में तबादला कर दिया है। निर्देश के अनुसार 67 शिक्षकों को सात जुलाई तक नई तैनाती वाले स्थान पर नियुक्ति लेनी होगी। लेकिन सूची जारी होते ही राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दुर्गम और सुगम का निर्धारण किए बिना तबादला किए जाने के साथ पक्षपात का आरोप लगाया है। संघ ने इस मुद्दे पर पदाधिकारियों की शीघ्र ही बैठक बुलायी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी ने सोमवार की देर शाम को जनपद के 6 ब्लाकों के शिक्षकों का दुर्गम और सुगम क्षेत्रों के स्कूलों में तबादला कर दिया है। सूची के अनुसार जनपद में 67 शिक्षकों का तबादला किया गया है। सूची जारी करते हुए उन्होंने निर्देश दिए है कि जो शिक्षक कार्यमुक्त नहीं होते हैं तो उन्हें संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से कार्यमुक्त कर दें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि शिक्षक नई तैनाती वाले स्थान पर नियुक्ति नहीं लेता है तो वेतन जारी न करें। तबादला प्रक्रिया की सूची प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, जिलाधिकारी, अपर शिक्षा निदेशक, मुख्य शिक्षा अधिकारी, वित्त अधिकारी के साथ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ संबंधित स्कूलों के प्रभारियों को भेज दी गई है। लेकिन सूची जारी होते ही राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने तबादला प्रक्रिया में पक्षपात रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि अभी तक दुर्गम और सुगम का निर्धारण भी नहीं हो सका है और इससे पहले ही तबादला सूची कर देना अनुचित है। उन्होंने बताया कि भगवानपुर ब्लाक के शिक्षकों का उसी ब्लाक में समायोजित कर दिया है और महिलाओं के तबादला करने में अनियमितता बरती गई है। इस मामले को उठाने को वह संघ के पदाधिकारियों को बुलाकर बैठक करेंगे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
सुगम से दुर्गम में इन शिक्षकों का किया तबादला
राजकीय उच्चतर प्राथमिक माधोपुर की शिक्षिका शिखा का बेलकी में कर दिया। गाजीवाली से अंजू मेहंदी रत्ता से झिडियानग्रंट में, रावली महदूद से ज्योति टोलिया का पीतपुर में, भंगेडी से रीतू काम्बोज का बालावाली में, गाजीवाली से रागिनी गुप्ता का बालावाली में, धनपुरा से उषा देवी का फतवा में, सराय से दीपमाला का महतौली में किया गया है। मोहितपुर से ज्योति सिंह प्रभाकर का खुब्बनपुर में, जगजीतपुर से ललित नारायण का बुक्कनपुर में, चौली मुस्लिम बस्ती से लक्ष्मी डोढी का नवादा में, कलियर प्रथम से जीनत प्रवीण का राघडवाला में, जगजीतपुर में गीतांजलि शर्मा का फतवा में, हेतमपुर से इंदू ध्यानी का विहारीनगर में, सरकेडी तहारपुर में रिहाना प्रवीण का घोडेवाला में, सराय से अमिता कठैत का बुक्कनपुर में, सुभाषनगर से शशीकला ध्यानी का समसपुर कटेवड़ में, हेतमपुर से सीमागिरि का लामग्रंट, पिरान कलियर प्रथम से आविदा वानो का राघडवाला में, रावली महदूद से ममता नागपाल का बुक्कनपुर में, ढंडेरा द्वितीय से मीनाक्षी पुरोहित का दल्लावाला में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दुर्गम से सुगम में इनका हुआ तबादला
कासमपुर विद्यालय से ममता का ब्रहमपुरी में, कुमराडी से सुमन का गदरजुड़ा, मखियाली कला से वंदना आहूजा का रुड़की नगर में नंबर 16 में, खानपुर से प्रदीप कुमार को लिब्बरहेडी में, महतौली से भरत सिंह बिष्ट का भोवापुर में, बुक्कनपुर से पाल सिंह का बौंगला में, दल्लावाला से सतेंद्र गोथियाल का बुक्कनपुर में किया है। इनायतपुर से सुखपाल सिंह का हल्लूमाजरा में, तेलपुरा से मुकेश का हकीमपुर तुर्रा में, तेलपुरा से पुष्पा पांडे का धीरमजरा में, शेरपुर खेलमऊ से राकेश कुमार का बिझौली, अकबरपुर ढाढेकी से तलत प्रवीण का गदरजुड्डा में किया गया है। नगलास लारू से शिवलाल शर्मा का धीरमजरा, सीधडू से सुचिता चौहान का इब्राहिमपुर किया गया है। सूची में एकमात्र शिक्षिका का औरंगाबाद से नीलम कुमारी का सुगम स सुगम में ही धनपुरा में किया गया है।
--------------------
जोगेंद्र मावी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed