{"_id":"5ae217084f1c1b62098b6bf9","slug":"201524766472-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन जलाती हुई गर्मी ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन जलाती हुई गर्मी ने किया परेशान
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को धर्मनगरी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। दिनभर लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान रहे। दिन के समय तो बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शाम के समय हल्की हवा चलने से कुछ राहत मिली।
पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। सुबह से ही चटक धूप निकल रही है। इस सप्ताह पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा था। बृहस्पतिवार को गर्मी ने ज्यादा परेशान किया। सुबह दस बजे के बाद सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा था। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं परेशान कर रही थी। दोपहर के समय तो हालात कुछ ज्यादा खराब हो गए थे। आने वाले दिनों में जब पुरवा हवाएं चलेंगी तो गर्मी और बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जहां अभी तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक चल रहा है, तो अब लगातार वृद्घि होने लगेगी, जोकि बढ़कर अगले सप्ताह में 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इससे सुबह और रात का भी तापमान बढ़ेगा। एनआईएच रुड़की के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान में चक्रवात बनने से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
---------------
श्यामपुर पुलिस की अनूठी पहल
श्यामपुर। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए पुल के किनारे मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर रखवाया है। थाने में तैनात पुलिस कर्मी सुबह और शाम के समय मिट्टी के इन बर्तनों में पानी भर देते हैं।
विज्ञापन