फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नगर निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

नगर निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 28 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
हरिद्वार। नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्त लोगों की देनदारी का भुगतान नहीं होने से गुस्साए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। मानकों के अनुरूप वार्डों मेें पर्यावरण मित्रों की तैनाती नहीं की जा रही और उन्हें रेन कोट मुहैया नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी नगर निगम प्रांगण में एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक दिनेश लखेड़ा ने कहा कि काफी अर्से से कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कई बार आंदोलन के बावजूद समस्याओं का कोई निदान नहीं हुआ। कर्मचारियों को गर्म कपड़े, ठंडी वर्दी नहीं दी जा रही है। बायोमिट्रिक मशीन द्वारा अधिकांश कर्मचारियों का फिंगर प्रिंट नहीं किया जा रहा है। भविष्य में कर्मचारियों के समक्ष वेतन लेने की दिक्कत आएगी। पर्यावरण मित्रों की अवकाश सूची स्थल पर चस्पा नही की जा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग उठाई कि महिला और पुरुष कर्मचारियों के लिए वाशरूम व चेंजिंग रूम बनाया जाउ। बरसात में कर्मचारियों को रेन कोट देने के साथ ही ड्यूटी का समय निर्धारित किया जाए। मानकों के अनुसार वार्डों में पर्यावरण मित्रों की तैनाती अतिशीघ्र की जाए। सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि शासन-प्रशासन कर्मचारियों के हितों में फैसले नहीं ले रहा है। वेतन सहित कई मसले कर्मचारियों के समक्ष आ रहे है जिनका निस्तारण नगर निगम के आला अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं। सेवानिवृत्त और मृतक कर्मचारियों के समस्त देनदारी का भुगतान नही किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed