{"_id":"5cc74295bdec22077654d3fd","slug":"191556562581-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: हास्य के नाम पर फूहड़ता परोसी जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण - झंडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: हास्य के नाम पर फूहड़ता परोसी जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण - झंडू
Tue, 30 Apr 2019 09:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जाने माने हास्य कलाकार महेंद्र सिंह झंडू ने कहा कि आज हास्य के नाम पर फूहड़ता परोसी जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हास्य के नाम पर ऐसी सामग्री परोसी जानी चाहिए जिसे सभी लोग परिवार के साथ बैठकर सुन सकें।
विज्ञापन
गंगा महोत्सव में भाग लेने आए महेंद्र सिंह झंडू सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हास्य एक ऐसी विधा है जिसके जरिये आप समाज की सेवा कर सकते हैं। आज की तनाव पूर्ण जिंदगी में सभी लोग अपनी समस्याओं से परेशान हैं। तमाम तरह के तनाव हैं, लेकिन हास्य के जरिये हम लोगों के चेहरों पर थोड़ी हंसी लाकर उन्हें आनंदित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पारंपरिक भाषा शैली और लोक कला को आज विश्वव्यापी पहचान मिली है।
विज्ञापन
फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे पर भी हरियाणा की भाषा शैली को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश बच्चे मेरे हास्य चुटकुलों से काफी प्रभावित हैं। बच्चों में उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा बनी हुई है कि वे उन्हें आदमी कम कार्टून ज्यादा मानते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि तनावपूर्ण जीवन से बाहर आएं। उन्होंने अपने कई चुटकुले सुनाकर पत्रकारों का भी मनोरंजन किया। इस दौरान पत्रकार और फिल्म निर्देशक पुरुषोत्तम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन