फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   तूफान के शोर में ठिठका यात्रा कारोबार

तूफान के शोर में ठिठका यात्रा कारोबार

Thu, 10 May 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
तूफान के शोर में ठिठका यात्रा कारोबार

विज्ञापन
हरिद्वार।
प्रदेश में बिगड़े मौसम और मौसम विभाग की तूफान की चेतावनी ने यात्रियों के कदम थाम लिए हैं। बीते तीन दिन में पांच सौ से ज्यादा एडवांस बुकिंग रद्द हो गई। बाहरी प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की संख्या भी बहुत कम हुई है। इससे यात्रा काल के दौरान होने वाला कारोबार ठिठक गया है। हरकी पैड़ी के अलावा भीड़भाड़ वाले बाजारों में पिछले सप्ताह जैसी रौनक नहीं है। हालांकि बुधवार को 20 से ज्यादा वाहन चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुए। एडवांस बुकिंग कराने वाले पर्यटक ट्रेवल एजेंटों को फोन कर उत्तराखंड के हालात की जानकारी ले रहे हैं।
कई दिन पहले से ही मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई थी कि मौसम बिगड़ेगा और आठ व नौ मई को तेज रफ्तार तूफान आ सकता है। आठ मई को दिनभर चली तेज हवाओं ने इस चेतावनी को सही भी साबित कर दी। तूफान को लेकर मचे शोर का प्रभाव यात्रा कारोबार पर काफी पड़ा है। ट्रेवल कारोबारियों की मानें तो हरिद्वार में अलग-अलग एजेंसियों पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार और झारखंड आदि राज्यों के पर्यटकों की ओर से कराई गई करीब पांच सौ से ज्यादा बुकिंग फिलहाल स्थगित करा दी गई हैं। हरिद्वार टूर एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल और महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने बताया कि हर एजेंसी से कई यात्रा बुकिंग निरस्त कराई गई हैं। महाराष्ट्र से एक यात्री दल ने उनके माध्यम से एक हफ्ते का टूर बुक कराया था लेकिन तूफान को लेकर मचे बवाल और मौसम खराब होने के कारण बुकिंग रद्द करा दी गई है। ट्रेवल कारोबारी राजेश शर्मा ने बताया कि तूफान के कारण दो दिन से एक भी नई बुकिंग नहीं मिल सकी है। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि तूफान को लेकर कुछ एहतियात जरूर बरते गए लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। श्रद्धालु यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

-------------------------
पॉलिथीन मुक्त यात्रा के लिए पहल
- श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे कपडे़ के बैग
- जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को जारी किया बजट
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने चारधाम यात्रा को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए भी प्रभावी पहल की है। पर्यटन विभाग को कपड़े के बैग तैयार कराने के निर्देश जिलाधिकारी की ओर से दिए गए हैं। ये बैग चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे। पर्यटन विभाग ये बैग महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले जिलाधिकारी दीपक रावत ने चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को भी पॉलिथीन मुक्त यात्रा करने का संदेश दिया है ताकि चारों धामों को पॉलिथीन मुक्त कराया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि केवल जुबानी ही नहीं बल्कि कार्य करते हुए यह संदेश देना ज्यादा प्रभावी है। उन्होंने इसके लिए पर्यटन विभाग को एक लाख रुपये जारी कर कपड़े के बैग तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। ये बैग चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को वितरित किए जाएंगे। जिला पर्यटन अधिकारी जयपाल चौहान ने बताया कि विकास विभाग के अधीन कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिये बैग तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed