{"_id":"5ab9288c4f1c1b2b4e8b460f","slug":"191522083980-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कल के लिए बचाएं जल, जल जीवन अभियान की अनूठी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कल के लिए बचाएं जल, जल जीवन अभियान की अनूठी पहल
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जल जीवन अभियान की पहल पर गंगा तट से संतों, मेयर व सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों ने लोगों को जल बचाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने हर व्यक्ति से पानी के दुरुपयोग को रोकने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि हर रोज हर व्यक्ति कम से कम पांच लीटर पानी बचाए तो जल संरक्षण के प्रति समाज में बदलाव आएगा। आयोजक संस्था लाइफ फाउंडेशन ने अतिथियों को जल प्रहरी सम्मान से भी नवाजा।
कनखल गंगा तट पर स्थित लोकेश धाम पर आयोजित जल जीवन अभियान का शुभारंभ करते हुए अग्नि अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि पृथ्वी हो या शरीर दोनों ही जल से बने हैं। तभी जल को जीवन कहा गया है। हमारी संस्कृति में जल देव का अपार महत्व है। हमारे लिए जल में ही गंगा है। इसका उतना ही प्रयोग करना चाहिए जितना जरूरी है। जल है तो संस्कृति है, परंपरा है, मंत्र है। कहा कि जल बचाने की यह अनूठी पहल गंगा तट से हुई है। आज जिन लोगों ने जल जीवन अभियान का संकल्प लिया वे उसे आत्मसात करें और अपने कार्य व्यवहार में उतारें, तभी हम जल और गंगा को बचा पाएंगे। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि जल के दुुरुपयोग से जल संकट गहरा रहा है। आज पानी की कीमत नहीं पहचानेंगे तो भविष्य में पैसा लेकर भी पानी नहीं मिलेगा। शिवडेल के स्वामी शरदपुरी महाराज व शिक्षाविद् वीणा शास्त्री ने कहा कि बेहतर कल के लिए हमें जल को बचाना ही होगा। अभियान के संरक्षक व जूना अखाड़े के स्वामी दयानंद महाराज ने कहा कि पूरी दौलत लेकर भी एक दिन पानी नहीं खरीद पाओगे। पृथ्वी पर दूषित जल बढ़ रहा है और हम अब भी चेते नहीं हैं। जल जीवन अभियान के प्रमुख प्रदीप गर्ग ने कहा कि पृथ्वी पर जल संकट लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर सौरभ वत्स, हेमा भंडारी, डा. विशाल गर्ग, दीपेश चंद्र, कुलदीप खंडेलवाल, अभिनंदन गुप्ता, आशीष कुमार झा, कमल कुलश्रेष्ठ, भारत जागरूक समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी, नेहा मलिक, मुकेश चौधरी, अंशु चौधरी, कुलभूषण सक्सेना आदि ने विचार रखे।