{"_id":"5a6634734f1c1b91268b5d12","slug":"191516647539-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना के कार्यो में लेटलतीफी पर डीएम खफा, निरीक्षण 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना के कार्यो में लेटलतीफी पर डीएम खफा, निरीक्षण 25 को
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अमृत योजना के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में देरी पर जिलाधिकारी ने गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि 25 जनवरी को दोपहर तीन बजे से अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी का साफ तौर कहना है कि यदि केंद्र या राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन मेें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इतना ही नहंी जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीआईयू अमृत योजना, पेयजल निगम रुड़की को निर्देश दिए हैं कि स्थलीय निरीक्षण के समय सभी सूचनाओं एवं कार्ययोजना सहित उपस्थित रहें। दूसरी ओर जिलाधिकारी के निरीक्षण के मद्देनजर विभागीय अफसरों ने कागजातों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि अमृत योजना के तहत शहर के विभिन्न इलाकों ेमें सीवर लाइन डालने के साथ ही अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्यों में देरी के चलते शहरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।