फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सिरफिरे युवक ने प्रेमिका के पति के सीने में दागी गोली, मौत

सिरफिरे युवक ने प्रेमिका के पति के सीने में दागी गोली, मौत

Sun, 06 May 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सिरफिरे युवक ने प्रेमिका के पति के सीने में दागी गोली, मौत
बहादराबाद (हरिद्वार)।
विज्ञापन

प्रेमिका की शादी दूसरी जगह करने से नाराज एक सिरफिरे युवक ने ससुराल में आए प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले उसने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक युवक पर भी हत्या के इरादे से फायर झोंका। छर्रे लगने से घायल होने के बाद युवक बचकर भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
दिल दहला देने वाली वारदात रविवार सुबह करीब सात बजे ग्राम बहादरपुर सैनी में हुई। मिली जानकारी के अनुसार गांव बहादरपुर सैनी (जाधवपुरी) निवासी तेलूराम पुत्र जयपाल गांव से साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही मंजीत पुत्र राजकुमार दौड़कर उसके करीब पहुंचा। जब तक तेलू उसका इरादा भांप पाता मंजीत ने देसी तमंचे से तेलूराम पर दो फायर झोंक दिए। फायर होने पर नीचे झुक जाने के चलते तेलू की जान बच गई। वह तुरंत दौड़कर एक ग्रामीण के घर घुस गया।
विज्ञापन

इधर, मंजीत के परिजन उसे पकड़कर घर ले गए। इसके कुछ देर बाद ही फिर मंजीत अपने घर की छत से होते हुए पड़ोस के घर की छत लांघकर गांव में ही रहने वाले एक ग्रामीण के घर पहुंचा। उनका दामाद संजय (22) पुत्र नथलू निवासी महाहिदपुर बुग्गावाला आया हुआ था। उस समय परिवार के लोग नाश्ता कर रहे थे। मंजीत ने इशारे से संजय को घर के बाहर बुलाया और उस पर तमंचे से गोली दाग दी। गोली सीधे छाती में लगने से संजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर एकत्र हुए परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत मंजीत को पकड़ लिया। उसे बुरी तरह पीटा । घटना की सूचना मिलते की आसपास के गई गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर बहादराबाद के थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो जिस परिवार का संजय दामाद था उस परिवार की बेटी से मंजीत का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसओ ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर माह में उनकी शादी हुई थी। संजय शनिवार को ही अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया था।

पुलिस के अनुसार छर्रे लगने से घायल तेलूराम की हालत खतरे से बाहर है। तेलूराम से मंजीत के भाई सुनील का विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के कारण उसने तेलू पर भी प्राणघातक हमला किया। आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती है। घायल तेलूराम के भाई ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज करा जाएगा।इड्ढस बीच गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ हे। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed