{"_id":"5ab6966c4f1c1b71778b7432","slug":"181521915500-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे के स्थानांतरण के विरोध में व्यापारियों मुंह पर बांधी काली पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे के स्थानांतरण के विरोध में व्यापारियों मुंह पर बांधी काली पट्टी
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बस अड्डे के स्थानांतरण के विरोध में रोडवेज बस अड्डे के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन धरना दिया। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि शीघ्र ही प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपकर हरिद्वार की अस्मिता को बचाने की गुहार लगाई जाएगी।
शनिवार को मौन प्रदर्शन के उपरांत महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि पिछले एक माह से बस अड्डे स्थानांतरण के विरोध में हरिद्वार के तमाम व्यापारी और सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरकर रोजाना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद गूंगी बहरी सरकार के कानों तक जूं नहीं रेंग रही और हरिद्वार के नागरिकों की उपेक्षा की जा रही है। बस अड्डे स्थानांतरण की खबरों को लेकर अब तक सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने आकर बस अड्डे स्थानांतरण पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस तानाशाही फैसले के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया और ललतारौ पुल व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश राघव ने कहा कि बस अड्डा स्थानांतरण से हरिद्वार के लोगा और तीर्थ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
महालक्ष्मी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील तलवार और महामाया व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल प्रधान ने संयुक्त रूप से कहा कि हरिद्वार बस अड्डे के पास पेयजल निगम की काफी जमीन खाली पड़ी है। व्यापार मंडल द्वारा पेयजल मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की जा चुकी है कि वह इस जमीन का उपयोग करके बस अड्डे का विस्तारीकरण कर सकते हैं। मौन धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष तेजप्रकाश साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतकमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज ममंगई, महानगर अध्यक्ष नाथीराम सैनी, धीरज पंचभैया, आकाश भाटी, योगेश अरोड़ा, रोहित नेगी, राजेश सुखीजा, अजय वाधवा, नवीन सैन, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप सिंह, तरूण मल्होत्रा, नरेश जोशी, जुगल किशोर, बनारसी दास, गुरविंद्र सिंह, प्रदीप मान, प्रेम अरोड़ा, पंकज माटा, दीपक पांडे, विनोद गिरि, सौरभ शिवपुरी, दीपक ठाकुर, प्रमोद पाल, नीरज पाल आदि शामिल हुए।