फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   17 domestic cylinders kept in the house were seized, one person was arrested

Haridwar News: मकान में रखे 17 घरेलू सिलिंडर जब्त, एक गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 04:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
17 domestic cylinders kept in the house were seized, one person was arrested
हरिद्वार। जिला पूर्ति विभाग ने रावली महदूद में एक मकान में रखे 17 घरेलू सिलिंडर पकड़कर जब्त कर लिए गए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, सभी पकड़े गए घरेलू गैस सिलिंडर खाली हैं, लेकिन, इनसे गैस की कालाबाजी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग की ओर से गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने शुक्रवार को रावली महदूद क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारा। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि मकान से 17 अवैध घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए हैं। आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पकड़े गए गैस सिलिंडर खाली हैं, लेकिन बिना कागजों में इतनी बड़ी संख्या में घरेलू सिलिंडर नहीं रखे जा सकते हैं, इसलिए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध घरेलू सिलिंडर घटतौली और अवैध भंडारण को रोकने के लिए छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, अरुण सैनी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed