{"_id":"5cd9b4aebdec22078534642c","slug":"161557771438-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जून तक करें आरटीई के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जून तक करें आरटीई के लिए आवेदन
Tue, 14 May 2019 11:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय प्रमाणपत्र सहित विभिन्न प्रमाणपत्रों को बनवाने में आ रही समस्याओं को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आरटीई के अंतर्गत छात्रों के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र पांच जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 13 मई थी, लेकिन लेखपालों की हड़ताल के चलते आय प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे थे। कुछ दिन पूर्व आय प्रमाणपत्र बनने शुरू तो हुए, लेकिन अभी भी कई लोगों के प्रमाणपत्र बनकर न आने से वें आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को पांच जून तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
10 जून को विकासखंड स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच में सही पाए गए आवेदन पत्रों के बाद छात्रों की सूची वेबसाइट व सूचना बोर्ड पर 12 जून को लगा दी जाएगी। इसी दिन लॉटरी परिणाम भी ऑनलाइन व ऑफलाइन जारी कर दिए जाएंगे और 20 जून को चयनित बच्चों के प्रमाणपत्रों की जांच व सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से जनपद के सभी प्राइवेट स्कूलों में बच्चों का प्रवेश कराने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन