अंडर 19 चैलेंजर ट्रॉफी 2019: हरिद्वार के शाश्वत ने की रनों की बरसात, बीसीसीआई ने किया सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर 19 चैलेंजर ट्राफी में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए हरिद्वार के होनहार क्रिकेटर शाश्वत ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उन्हें बीसीसीआई की ओर से मैन ऑफ द सीरीज के लिए सम्मानित किया गया। शाश्वत हरिद्वार के जिमखाना क्रिकेट क्लब से भी खेल चुके हैं।
केरल में बीसीसीआई की ओर से अंडर 19 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन कराया गया था। जिसमें दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, इंडिया ए और बी के बीच मैच खेले गए। गाजीवाली निवासी शाश्वत रावत ने सबसे अधिक रन बनाए। उनके पिता गोपाल रावत ने बताया कि शाश्वत ने पांचवीं तक की पढ़ाई श्यामपुर स्थित श्रीराम विद्या मंदिर से की। इसके बाद कक्षा नौ तक देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा नौ तक पढ़ाई की।
उपलब्धि पर खुशी का माहौल
उन्होंने बताया कि देहरादून में रहने के दौरान ही शाश्वत ने अंडर 14 और अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता खेली। इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई बड़ौदा में की। यहां डिवाइन स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से खेले। दूसरी तरफ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार, इंद्रमोहन बड़थ्वाल, प्रदीप शर्मा, संजीव गुप्ता, विकास गोयल, चंद्र मोहन, कुलदीप असवाल, मयंक शर्मा आदि ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
ऑलराउंडर क्लब की टीम जीती
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को ऑल राउंडर क्लब और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। ऑलराउंडर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में छह विकेट खोकर 292 रन बनाए। असीम खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 103 गेंदों पर 111 रन बनाए। मनीष भट्ट ने 57 और गिरीश रतूड़ी ने 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम 198 रनों में ऑल आउट हो गई। शिवम सैनी ने चार और हैप्पी भाटिया ने तीन विकेट लिए।