{"_id":"5d0fbdcd8ebc3e698e28c48e","slug":"15613127006-haridwar-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी सत्यमित्रानंद की हालत स्थिर, अस्पताल से हरिद्वार लाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी सत्यमित्रानंद की हालत स्थिर, अस्पताल से हरिद्वार लाए गए
विज्ञापन
स्वामी सत्यमित्रानंद
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
भारत माता मंदिर के संस्थापक निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें मैक्स अस्पताल देहरादून से हरिद्वार ले आया गया। उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए आश्रम में संतों के साथ ही उनके अनुयायियों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।
करीब 90 वर्षीय स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें पिछले दिनों देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया। उनके अनुयायी उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिला कर हरिद्वार ले आए।
भारत माता मंदिर की ओर से आईडी शास्त्री ने बताया कि स्वास्थ्य स्थिर रहने की चलते स्वामी जी को उनकी इच्छा के अनुरूप हरिपुर कलां स्थित आश्रम में रखा गया है। जयराम आश्रम के अधिष्ठाता भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, प्रवक्ता विवेकानंद सरस्वती, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, देवानंद सरस्वती आदि उनकी कुशलक्षेम जानने पहुंचे।