{"_id":"5d0fbdc38ebc3e6ba5176ce8","slug":"15613126909-haridwar-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति घोटाले की आरोपी मनिका एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति घोटाले की आरोपी मनिका एम्स में भर्ती
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
छात्रवृत्ति घोटाले में 18 मई को गिरफ्तार की गई रुड़की क्षेत्र के तीन निजी शिक्षण संस्थानों की पदाधिकारी मनिका शर्मा को कमर दर्द की शिकायत के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। चार दिन पूर्व जिला जेल के चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया था, जहां से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया था।
एसआईटी ने पिछले माह 18 मई को रिम्स रुड़की, मदरहुड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी भगवानपुर और महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलोजी टेक्नोलॉजी की पदाधिकारी मनिका शर्मा पुत्री कुबेर दत्त शर्मा निवासी गोविंदपुरी कंकरखेड़ा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया था। इन सभी निजी शिक्षण संस्थानों को करीब 28 करोड़ की छात्रवृत्ति दी गई थी। तब से वह जिला जेल में बंद है। चार दिन पूर्व मनिका शर्मा ने जिला जेल प्रशासन से कमर में दर्द होने की शिकायत की थी। जेल में तैनात चिकित्सक के प्राथमिक उपचार देने के बाद भी जब आराम न होने की शिकायत मनिका शर्मा ने की तो नियमानुसार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मनिका शर्मा को हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, चूंकि नजदीक में सरकारी अस्पताल के तौर पर एम्स है इसलिए उन्हें वहां भर्ती कराया गया है। जेलर एसएम सिंह ने बताया कि मनिका शर्मा को रेफर किया गया है।