फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   देश के अभिलाषी जनपदों में सुधार कार्यों में नंबर वन आया हरिद्वार

देश के अभिलाषी जनपदों में सुधार कार्यों में नंबर वन आया हरिद्वार

Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
देश के अभिलाषी जनपदों में सुधार कार्यों में नंबर वन आया हरिद्वार
हरिद्वार। हरिद्वार जिले के लिए एक अच्छी खबर है। नीति आयोग ने उसे देश के 115 पिछड़े जिलों में पहली रैकिंग से नवाजा है। दो साल की अवधि में हुए सुधार कार्यों के आकलन में हरिद्वार ने बाजी मारी है। अब उसे इनाम के रूप में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से तीन करोड़ की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

नीति आयोग ने यह रैकिंग जिन पांच क्षेत्रों में हुए सुधार कार्यों के आधार पर जारी की है, उनमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय साक्षरता एवं कौशल विकास तथा मूलभूत संरचना विकास शामिल हैं। दो साल पहले जारी हुई सूची में हरिद्वार जिले का नाम पिछड़े जिलों की सूची में शुमार था। जिलाधिकारी दीपक रावत ने इस कामयाबी का श्रेय हर विभाग के बीच समन्वय को दिया। उनके मुताबिक हर कैटेगरी में देशभर में पहला स्थान पाने वाले जिले को तीन करोड़ एक मुश्त प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। इस बजट से जिले की सुविधाओं में और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed