फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मंत्री के दरबार में लगाई पति की बहाली की गुहार

मंत्री के दरबार में लगाई पति की बहाली की गुहार

Thu, 20 Jun 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
मंत्री के दरबार में लगाई पति की बहाली की गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक के जनता दरबार में सोमवार को कई फरियादी पहुंचे और समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान जगजीतपुर निवासी सीमा खाती ने शहरी विकास मंत्री को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति अजय नारायण खाती नगर पंचायत नौगांव उत्तरकाशी में प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्हें प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पद से मुक्त करते हुए हरिद्वार ट्रांसफर कराने की अपील की।
विज्ञापन

राजकीय उचित दर विक्रेता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देकर सरकारी सस्ता गल्ला के विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में गल्ले का उठान 23 से अगले महीने की 10 तक होता था, लेकिन इस महीने से 20 से 30 तक ही उठान की व्यवस्था की गई है। जिससे स्टॉक करने में दिक्कत होती है। उन्होंने संशोधन कराने की मांग की। साथ ही एपीएल के कार्ड धारकों को प्रति कार्ड पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल दिए जाने की जानकारी देते हुए इसे अपर्याप्त बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू विकास कालोनी निवासी बीना निगम ने ज्ञापन देकर बताया कि उसके पति मुकेश निगम पुलिस आरक्षी हैं। वर्ष 2008 में एक मुलजिम पेशी पर ले जाते वक्त पुलिस दल पर हमला कराकर फरार हो गया था, जो बाद में पकड़ा भी गया। कोर्ट ने अपराधी को सजा भी सुना दी। पुलिस विभाग की ओर से उसके पति को बर्खास्त कर दिया गया था। जबकि दूसरे सिपाही पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed