फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरिद्वार: ...लेकिन भीमकुंड की टनल के साथ निर्माण चल ही रहा है

हरिद्वार: ...लेकिन भीमकुंड की टनल के साथ निर्माण चल ही रहा है

Wed, 22 May 2019 11:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार: ...लेकिन भीमकुंड की टनल के साथ निर्माण चल ही रहा है
प्रतीकात्मक
भीमकुंड भीमगोड़ा में गंगाजल पहुंचाने लिए ब्रिटिशकाल में बनी भूमिगत टनल के पास लगातार निर्माण कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को बताने के बाद भी काम नहीं रुकवाने पर पार्षद कैलाश चंद्र भट्ट हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के वीसी को ज्ञापन देकर 27 मई तक काम नहीं रुकवाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


टनल के पास ही निर्माण कार्य करने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। एचआरडीए के वीसी आलोक कुमार पांडेय ने सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा को स्वयं निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए थे। सचिव ने 16 मई को तीन प्राधिकरण के अभियंताओं को काम रुकवाने के लिए भेजा, लेकिन निर्माण चलता रहा। लोगों की शिकायत पर सचिव ने मंगलवार को फिर अवर अभियंता को निर्माण रुकवाने भेजा है। इसके बाद भी काम नहीं रुका। पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान ने वीसी से संबंधित भूमि की राजस्व विभाग से जांच कराने की मांग की है। उनका दावा है कि जिस जमीन पर टनल है वह उनकी है ही नहीं। लगभग एक करोड़ रुपये में बेची गई जमीन उसकी थी ही नहीं जिसने बेची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed