{"_id":"5ce58e7cbdec2207087146fa","slug":"15585481437-haridwar-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: भारतीय संस्कृति के रक्षक है संत: जगदीशदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: भारतीय संस्कृति के रक्षक है संत: जगदीशदास
Wed, 22 May 2019 11:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
गंगातट पर संत दर्शन, भागवत श्रवण और गंगा स्नान से मनुष्य जीवन के सभी संताप नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य का जीवन भक्तिमय होकर सद्मार्ग की ओर अग्रसर हो जाता है। संत महात्मा भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के संवाहक हैं। ये उद्गार भूपतवाला स्थित पुरुषोत्तम भागवत धाम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम और संत सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी जगदीशदास उदासीन महाराज ने व्यक्त किए।
विज्ञापन
बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि संतों को अपना जीवन भारतवर्ष की रक्षा और संस्कृति को बचाने के लिए भी समर्पित करना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि धार्मिकस्थल और धार्मिक आयोजन युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का बोध कराते हैं। सम्मेलन के संयोजक महंत कमलदास महाराज ने सभी सतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज, स्वामी देवानंद सरस्वती, स्वामी शिवानंद महाराज, स्वामी ऋषिश्वरानंद, कृपालदास महाराज, सेवादास महाराज, लक्ष्मणदास महाराज, निर्मलदास महाराज, विष्णुदास महाराज, अर्जुनदास महाराज, शान्तिदास महाराज, विजयानन्द महाराज, राघवेंद्रदास महाराज, मुरलीदास महाराज, गुरुचरण दास महाराज, भक्त दुर्गादास के अलावा भाजपा नेता नरेश शर्मा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पार्षद अनिल मिश्रा और मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन