फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मानसून की आहट में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सक्रिय

मानसून की आहट में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सक्रिय

Wed, 22 May 2019 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
मानसून की आहट में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सक्रिय
हरिद्वार। राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2019 की आहट के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केंद्र रोशनाबाद सक्रिय हो गया है। जिले के 14 सरकारी विभागों से आपदा प्रबंधन की विभागीय कार्ययोजना हार्ड एवं साफ्ट कापी में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मानसून की आहट पर प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन डीसी धीमान ने जिलाधिकारी दीपक रावत की ओर से पुलिस सहित 14 विभागों को पत्र भेजकर कार्ययोजना दो दिन में तलब की है। वनाधिकारी, नगर आयुक्त, तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, ऊर्जा निगम, जल निगम, जलसंस्थान आदि से आपदा प्रबंधन 2019 की अद्यतीकृत कार्ययोजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिए हैं। सिंचाई कार्य मंडल हरिद्वार के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी ने बताया कि सिंचाई विभाग की आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना को अपडेट कर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराने का निर्देश सिंचाई खंड हरिद्वार व रुड़की के अधिशासी अभियंता को दिया गया है। सिंचाई विभाग लोकसभा चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद बाढ़ चौकियों की स्थापना तथा कर्मचारियों की तैनाती का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed