{"_id":"5ce43c33bdec22075541890e","slug":"15584615433-haridwar-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो काम नहीं हो पाए, उन्हें अगले कार्यकाल में पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो काम नहीं हो पाए, उन्हें अगले कार्यकाल में पूरा करें
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम
हरिद्वार। शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि देश को आने वाली सरकार से बड़ी अपेक्षाएं हैं। यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुन: सत्ता में आते हैं तो उन्हें वे सभी काम करने चाहिए, जो पहले कार्यकाल में अधूरे रह गए। लंबी चुनाव प्रक्रिया के बाद देश के साथ-साथ संतों की निगाहें भी आने वाली नई सरकार पर लगी हुई हैं।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि एग्जिट पोल के हिसाब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार फिर से वापस लौट रही हैं। परिणाम आने के बाद यह पता चल जाएगा कि देश का मूड क्या था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अनेक क्रांतिकारी कदम पांच सालों में उठाएं हैं। उन कामों को देखते हुए ही करोड़ों देश वासियों की अपेक्षाएं वर्तमान प्रधानमंत्री से लगी हैं। उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने वाली नई संभावित सरकार देश को विश्व गुरु बनाने के मार्ग पर ले जाएगी। पिछले वर्षों में दुनियाभर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। राष्ट्र सुरक्षा के मामले में यह सरकार सफल रही है। जगद्गुरु ने कहा कि देश के सामने अनेक बड़े खतरे हैं। भौगोलिक परिस्थितियों के चलते सीमाओं पर सदैव ही संवेदनशीलता बनी रहती है। ऐसे समय में देश को जिस प्रकार की सरकार की जरूरत थी, नरेंद्र मोदी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। इसी का परिणाम है कि देश की जनता संभवत: एक बार फिर से उसी सरकार को वापस ला रही है।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि एग्जिट पोल की संभावनाओं के अनुसार यदि यह सरकार वापस लौटती है तो नए कार्यकाल में उसे सभी काम पूरे करने पड़ेंगे, जो इस बार अधूरे रह गए। नए कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए। कश्मीर की समस्याओं का अमूल-चूल निराकरण तब-तक नहीं हो सकता, जब-तक कि धारा 370 और 35-ए को हटा दिया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नयी सरकार देश के सभी मानदंडों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन