{"_id":"5ce2f1fbbdec22072a5537bf","slug":"15583770084-haridwar-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण के कार्य करती है विकास परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण के कार्य करती है विकास परिषद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा हरिद्वार का अधिष्ठापन समारोह शहर के एक होटल में किया गया। रोहताश कुंवर, आदर्श पाल तोमर, शरद, कुमुस गांधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
रोहिताश कुंवर ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने वाली संस्था है। यह संस्था समाज में लोगों की सेवा कार्य करने का काम करती है। आदर्श पाल तोमर ने परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विनोद उपाध्याय, सचिव रतनेश गौतम, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा, महिला संयोजिका राजबाला शर्मा को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विनोद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र और संस्था हित प्रमुखता के साथ कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही समय-समय पर संस्था की ओर से नशा मुक्ति अभियान भी चलाए जाएंगे। संचालन कमला जोशी ने किया। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर सुहाना, अनुषा, कृष्णा और मिताली ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नये सदस्यों के रूप में प्रति, सरिता सिंह, रेखा, रजनी, सरोज, पूनम चौहान, विनोद नेगी सहित प्रेम चावला, नितिन मिश्रा, सीमा, शालू, रवि, मधु, मीनाक्षी, ज्योत्सना, केेसी जोशी, आदित्य उपाध्याय, अरविंद गौतम, सुषाष, डॉ. कुसुम, शिवानी आदि रहीं।
विज्ञापन