फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से

हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से

Tue, 30 Apr 2019 09:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से
प्रतीकात्मक - फोटो : pexels.com

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं एक मई से शुरू होंगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमआर वर्मा ने बताया कि विवि में बीकेट विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं एक से 31 मई तक होंगी। बीफार्मा की सेमेस्टर परीक्षाएं सात मई से पांच जून तक होगी। एमए वेद, संस्कृत, ज्योतिष, इतिहास, दर्शन, योग विज्ञान, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, पीजी डिप्लोमा हिंदी पत्रकारिता, पीजी डिप्लोमा योग की सेमेस्टर परीक्षाएं आठ से 25 मई तक होगी। जबकि बीए विभिन्न विषयों की सेमेस्टर परीक्षाएं नौ से 23 मई तक होंगी।
विज्ञापन


एमएस भौतिक, गणित, पर्यावरण विज्ञान, पर्यावरण टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोजी, रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षाएं 10 मई से शुरू होकर 25 मई को समाप्त होगी। बीबीए, एमबीए, एमबीएफ की परीक्षाएं 10 से 30 मई को समाप्त होगी। जबकि बीएससी विभिन्न विषयों की सेमेस्टर परीक्षाएं 14 से 31 मई तक होगी। वहीं, बीपीएड और एमपीएड की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होकर एक जून को समाप्त होगी। इसी प्रकार एमसीए की सेमेस्टर परीक्षाएं 18 मई से सात जून तक होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. वर्मा ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए सभी विषयों के परीक्षा कार्यक्रम नोटिस बोर्ड पर चस्पा करते हुए विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed