फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अर्ह मतदाता दर्ज दो फरवरी से दर्ज करा सकते हैं आपतियां

अर्ह मतदाता दर्ज दो फरवरी से दर्ज करा सकते हैं आपतियां

Wed, 24 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
अर्ह  मतदाता दर्ज दो फरवरी से दर्ज करा सकते हैं आपतियां

विज्ञापन
दो फरवरी से दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
नौ मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने बताया कि जनपद की नगर पालिका परिषद मंगलौर, लक्सर व शिवालिक नगर एवं नगर पंचायत भगवानपुर, पिरान कलियर, लढ़ौरा व झबरेड़ा की वार्डवार निर्वाचक नामावली सूची तैयार होने के बाद इनका प्रकाशन कर निरीक्षण करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन तीन नगर पालिकाओं तथा चार नगर पंचायतों के अर्ह मतदाता निर्वाचक नामावली में अपने नाम व पते की जानकारी एक फरवरी तक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अर्ह मतदाताओं की ओर से निर्वाचक नामावली का निरीक्षण संबंधित क्षेत्र के एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी के कार्यालयों व उनकी ओर से वर्णित कार्यालय स्थलों में जाकर नि:शुल्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि कोई दावे या आपत्तियां दो से 12 फरवरी तक दर्ज करवाई जा सकती हैं। उनका निस्तारण 13 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। वहीं पूरक सूचियों की तैयारी व मुद्रण 21 फरवरी से आठ मार्च तक होगा तथा निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन नौ मार्च को होगा। उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग, राज्य सरकार से लेकर शासन प्रशासन तक तैयारियां तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed