फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   14.98 lakh fraud from Patanjali Transport Company's account

Haridwar News: पतंजलि परिवहन कंपनी के खाते से 14.98 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 25 Apr 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 25 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
14.98 lakh fraud from Patanjali Transport Company's account
- फर्जी ईमेल से किया गया ट्रांजेक्शन, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

हरिद्वार। पतंजलि परिवहन प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते से 14.98 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर सेल जांच के बाद ज्वालापुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भावना अपार्टमेंट, हरिद्वार स्थित कंपनी के प्रतिनिधि रमन पंवार के अनुसार, 27 मार्च को वित्त विभाग की ओर से खाते की गई जांच में दो संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए। पहले ट्रांजेक्शन में 14,98,000 रुपये नागेश्वर त्रिपाठी के एक्सिस बैंक, बड़हलगंज (गोरखपुर) स्थित खाते में ट्रांसफर किए गए। वहीं दूसरे मामले में 25 लाख रुपये कंपनी के ग्राम धनपुरा स्थित निष्क्रिय खाते में भेजे गए जो खाता निष्क्रिय होने के कारण वापस हो गए। इसके अलावा 30 मार्च को पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के खाते से 27 लाख रुपये पतंजलि परिवहन के निष्क्रिय खाते में ट्रांसफर करने का संदिग्ध अनुरोध भी मिला, जिसे समय रहते रोक लिया गया। जांच में सामने आया कि धोखाधड़ी के लिए कंपनी की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बैंक के आधिकारिक ईमेल पर फर्जी भुगतान अनुरोध भेजे गए। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed