{"_id":"5d2629e08ebc3e6cd3275894","slug":"145-candidates-slected-in-employeement-haridwar-news-drn3125123137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी मेले में 145 अभ्यर्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर ला सेवायोजन कार्यालय में लगे नौकरी मेले में साक्षात्कार देते युवा ।
- फोटो : HARIDWAR
Link Copied
जिला सेवायोजन कार्यालय में लगाए गए रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की साक्षात्कार प्रक्रिया में 145 युवाओं का नौकरी के लिए चयन हुआ। दो दिन बाद चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिए जाएंगे। कुछ पदों पर पद की अपेक्षा दक्ष युवा न मिलने से अगले रोजगार मेले में भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने मेले का शुभारंभ किया। रोजगार मेले में सिडकुल स्थित वेक्टस इंडस्ट्रीज यूनिट-1 एवं 2 में मशीन ऑपरेटर के लिए और एंग्रेव इंजीनियरिंग एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने लेथ मशीन ऑपरेटर एवं हेल्पर के लिए साक्षात्कार किए। उत्तम कुमार ने बताया कि आईटीआई दक्ष 167 युवाओं ने पंजीकरण कराया, लेकिन साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान 28 अभ्यर्थी सीधे शामिल हुए। इसके अलावा अन्य अभ्यर्थी हाईस्कूल उत्तीर्ण पहुंचे। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान आईटीआई दक्ष 120 का चयन हुआ और हाईस्कूल उत्तीर्ण 25 का चयन हुआ। साक्षात्कार प्रक्रिया में कुल 145 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अब दो दिन बाद शुक्रवार को चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि कंपनियों के लेथ ऑपरेटर पद रिक्त रह गए हैं, जिनके लिए शीघ्र प्रचार प्रसार कराकर दोबारा से रोजगार मेला लगाया जाएगा। कुछ अन्य कंपनियों से भी रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन आया हुआ है। साक्षात्कार प्रक्रिया में आईटीआई के साथ विभागीय अधिकारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।