फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मतगणनास्थल पर प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल फोन

मतगणनास्थल पर प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल फोन

Sat, 18 May 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
मतगणनास्थल पर प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूड़ी ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन प्रतिबंधित होगा। मतगणना परिसर में वाई-फाई की जगह लीज लाइन का प्रबंध किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि परिसर के बाहर मोबाइल कलेक्शन सेंटर का प्रबंध किया गया है। प्रवेश पत्र बगैर मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजय जुलूस प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान धारा 144 लागू रहेगी। मतगणनास्थल एचआरडीसी पर 11 विधानसभा का मतगणना हॉल बनाया जाएगा। मतगणना की सूचना समय पर पहुंचे, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मतगणना परिणाम अपलोड किए जाएंगे। वायर केडिंग के माध्यम से व्यवस्था को सुचारू रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रबंध किया गया है कि ईवीएम और वीवीपैट स्ट्रांग रूम से काउंटिग हॉल तक सुरक्षित पहुंचे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी बीके मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट नीतिका खंडेलवाल, एचआरडीए के सचिव कृष्ण कुमार मिश्र, एसडीएम कुशम चौहान, नुपुर वर्मा, स्मृता परमार, सूचना विभाग के नोडल अधिकारी मनोज श्रीवास्तव आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed