{"_id":"5b9ab0e1867a5501370ef46a","slug":"141536864481-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग के एक वनकर्मी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वनकर्मी किसी व्यक्ति से पैसा लेते हुए दिखाई दे रहा है। विभागीय स्तर पर वीडियो की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि मामला हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज का है।
हरिद्वार वन प्रभाग से विवादों का पीछा नहीं छूट रहा है। हाल ही में डीएफओ आकाश वर्मा के पास एक वीडियो आई है। इस वीडियो में वनकर्मी किसी व्यक्ति से कुछ पैसा लेता हुआ दिख रहा है। वीडियो देखने के बाद डीएफओ अपने स्तर से ही जांच कर रहे हैं। डीएफओ आकाश वर्मा का कहना है कि वीडियो किसी सार्वजनिक स्थान पर पैसे लेने का है। वीडियो देखकर नहीं लग रहा कि रिश्वत ली जा रही है, क्योंकि कोई भी किसी सार्वजनिक स्थान पर रिश्वत क्यों लेगा। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।
------------------------
पैसे देने वाला नहीं है आम आदमी
विभागीय सूत्रों की माने तो वीडियो में जो शख्स वनकर्मी को पैसे दे रहा है वह कोई आम आदमी नहीं बल्कि अभियुक्त या कोई वन तस्कर है। बीते माह मिस्सरपुर में सील की गई आरा मशीन के मामले से भी इस वीडियो को जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
----------------------
पहले भी एक अधिकारी हुआ था निलंबित
आठ माह पूर्व भी लक्सर में डिप्टी रेंजर का रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया था। डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेने में दोषी जाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।