फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का फूंका पुतला, शहर अध्यक्ष झुलसे

कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का फूंका पुतला, शहर अध्यक्ष झुलसे

Sat, 01 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का फूंका पुतला, शहर अध्यक्ष झुलसे
हरिद्वार। महानगर कांग्रेसियों ने पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों में वृद्घि का विरोध करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने शहर में सीपीयू और पुलिस के द्वारा आमजन का उत्पीड़न किए जाने का भी विरोध किया।
विज्ञापन

शनिवार को चंद्राचार्य चौक पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सीपीयू की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग भी की। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही है। लगातार बढ़ते दामों से आम आदमी त्रस्त है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हो चुके हैं। पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल ने कहा कि महंगाई खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार महंगाई रोकने में भी पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई है। कांग्रेसी नेता सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत मोदी राज में 850 हो गई है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के मकसद से काम कर रही है। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामविशाल देव, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव चौधरी, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मायापुर ब्लाक अध्यक्ष तरुण नैयर, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष विमला पांडे, डा. संतोष चौहान, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, पूर्व विधायक रामयश सिंह, विकास चौधरी, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, विभाष मिश्रा, रवि बहादुर, अरशद ख्वाजा, सुमित तिवारी, अनिल भास्कर, कैलाश प्रधान, नईम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
महानगर अध्यक्ष झुलसे
केंद्र सरकार के पुतला दहन के दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल झुलस गए। कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पुतले को आग लगाई फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई। इसी दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के दोनों हाथों झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed