{"_id":"5b7853f042c792464802ff49","slug":"141534612464-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजपेयी के नाम होगा छात्रावास का नामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजपेयी के नाम होगा छात्रावास का नामकरण
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजेश शर्मा
हरिद्वार। भूमानंद पीठ की ओर से संचालित श्रीभूमानंद चिकित्सालय एवं नर्सिंग कालेज के प्रबंधन ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन छात्रावास का नाम भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी रखने का निर्णय लिया है। भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने शनिवार को इस निर्णय की जानकारी दी।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को महान व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वह केवल भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के नेता थे। वे सभी दलों में लोकप्रिय थे। राजनेता के साथ- साथ साहित्य और समाज सेवा में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि अटल बिहारी ने हर वर्ग का सम्मान किया। संतों के प्रति उनके मन में अपार श्रद्धा थी। तीर्थ महाराज ने कहा कि जब भी उनकी अटल बिहारी से मुलाकात हुई तो उनके व्यक्तित्व का काफी प्रभाव पड़ा। अपनी ओजस्वी वाणी और तेज के कारण अटल बिहारी हर किसी पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ देते थे। आज के नेताओं और नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमापीठ परिवार ने उनकी स्मृतियों को स्थायी रूप देने के लिए रानीपुर झाल के पास स्थित अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन छात्रावास का नाम अटल बिहारी वाजपेयी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन