फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   24 घंटे में तालाब से कब्जा नहीं हटा तो लेखपाल होगा निलंबित

24 घंटे में तालाब से कब्जा नहीं हटा तो लेखपाल होगा निलंबित

Mon, 14 May 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे में तालाब से कब्जा नहीं हटा तो लेखपाल होगा निलंबित

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने सार्वजनिक संपत्तियों खासकर तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि अकोढ़ा खुर्द गांव में तालाब की भूमि पर 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया जाएगा।
सोमवार को रोशनाबाद में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलेभर से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। जनता मिलन कार्यक्रम में आए 60 शिकायतों में से अधिकतर हल कर दी गई। लक्सर के ग्राम अकोढ़ा खुर्द से आए ग्रामीणों ने लेखपाल की ा मिलीभगत से सरकारी तालाब पर कब्जा कराने की शिकायत की। डीएम ने लेखपाल को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। कहा कि 24 घंटे में निर्देश पर अमल नहीं होने पर लेखपाल को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर हरकी पैड़ी निवासी शिवकुमार ने बताया कि सीवर का पानी मंदिर के बाहर से ही गुजर रहा है। इस पर डीएम ने जल संस्थान के अधिकारी को निरीक्षण कर पानी बंद करने के आदेश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि शाम तक सीवर की गंदगी बहनी बंद न हो तो तो शाम को उन्हें वीडियो और फोटो भेजकर जानकारी दें, इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बहादरपुर जट के ग्रामीणों में गांव में सांड की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। डीएम ने जिला पंचायत के एएमए और पशु चिकित्साधिकारी को वन विभाग के सहयोग से सांड को पकड़कर गोशाला पहुंचाने के निर्देश दिए। कनखल निवासी अजब सिंह चौहान ने सेवानिवृत्ति के बाद सभी जरूरी कार्रवाई के बाद भी पेंशन नहीं देने की शिकायत की। डीएम ने शिक्षा अधिकारी को तीन दिन के अंदर इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारी को निलंबित करने और पेंशन दिलाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

संदेशनगर कनखल निवासी जयपाल सिंह ने नाले से गंदे पानी के ऑवर फ्लो होने की शिकायत की। बहादराबाद क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों ने रूबेला अभियान और प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि न मिलने की शिकायत की। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने आर्थिक सहायता, वृद्धा, विधवा पेंशन, आवास, सिंचाई आदि समस्याओं की शिकायत जिलाधिकारी से की। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सूअरों के कारण हो रही गंदगी और दुर्घटनाओं की शिकायत पर डीएम ने अभियान चलाकर चालान काटने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी स्वाति भदौरिया, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा, एएसपी रचिता जुयाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed