फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   रहने को आलीशान कोठियां, चलने को सड़क नहीं

रहने को आलीशान कोठियां, चलने को सड़क नहीं

Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
रहने को आलीशान कोठियां, चलने को सड़क नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नवसृजित नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले शिवालिकनगर तथा टिहरी विस्थापित कालोनी में लोगों के पास रहने के लिए आलीशान कोठियां हैं, पर चलने के लिए सड़क नहीं हें। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के दावों के बाद भी लोगों की मांग पूरी नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि सड़कें टूटी- फूटी होने से यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
करीब 20 साल पहले अस्तित्व में आई उपनगरी भेल से सटी टिहरी विस्थापित कालोनी का निर्माण टिहरी डैम के लिए अधिगृहीत किए गए क्षेत्र से विस्थापित किए गए लोगों को बसाने के लिए किया गया था। कुछ लोगों ने यहां अधिकतर भूखंड बेच दिए। अब यहां कालोनाइजरों और बिल्डरों ने शहर बसा दिया है। क्षेत्र में आलीशान कोठियां बनी हैं, लेकिन चलने को सड़क तक नहीं है। कालोनी में सीवरेज की समस्या और हाईटेंशन लाइन भी खतरे का कारण बनी हुई है। लोग इसे भी हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन



बोले लोग
कालोनी में सड़कों का निर्माण कराने के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए। हर बार आश्वासन मिलते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। टूटी सड़कों से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। निकाय चुनावों में इसे मुद्दा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश मखीजा


टिहरी विस्थापित कालेानी में जनसुविधाओं का भारी अभाव है। मकानों के ऊपर से जा रही टिहरी हाईटेंशन लाइनें खतरे का कारण बनी हुई हैं। लोगों को इससे भारी परेशानी हो रही है। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। - अरविंद चौधरी


पानी की क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। कालोनी बनने के समय यहां एक ओवरहेड टैंक बनाया गया था। उस समय यहां की आबादी बमुश्किल दो हजार थी, लेकिन अभी यहां करीब 20 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। आज की जरूरत के हिसाब से पानी की आपूर्ति की जानी चाहिए।
- विजय धीमान


कांग्रेस सरकार ने की उपेक्षा
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र की घोर उपेक्षा की। अब भाजपा सरकार में तेजी से विकास का पहिया घूम रहा है। शिवालिकनगर नगर पालिका के चुनाव होती ही क्षेत्र की सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। - संजीव चौधरी, भाजपा नेता और अध्यक्ष पद के दावेदार


दो बार से यहां भाजपा के विधायक हैं। समस्याओं की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है। कांग्रेस सरकार ने नगर पालिका का निर्माण कराकर यहां के समग्र विकास की आधारशिला रख दी है। चुनाव होते ही विकास कार्य तेज किए जाएंगे।
सुनील शर्मा डिंपी, कांग्रेस नेता और चेयरमैन के दावेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed