{"_id":"5ab7e8c74f1c1ba4238b74ea","slug":"141522002119-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल कांगड़ी के 100 साल पुराने भवन को म्यूजियम बनाएगा पर्यटन विभाग,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल कांगड़ी के 100 साल पुराने भवन को म्यूजियम बनाएगा पर्यटन विभाग,
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
शहर से सटे कांगड़ी गांव में स्थित ऐतिहासिक गुरुकुल कांगड़ी विवि के सौ साल पुराने भवन को पर्यटन विभाग म्यूजियम के तौर पर विकसित करने की योजना बना रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से मसौदा तैयार कर लिया गया है। पर्यटन विभाग के अफसरों की मानें तो म्यूजियम के परिसर में स्वीमिंग पूल के साथ ही कैफेटेरिया, अत्याधुनिक टायलेट व पार्क बनाए जाएंगे। पूरी योजना पर आठ करोड़ का खर्च आएगा। योजना को धरातल पर उतारने के लिए विवि प्रशासन की मदद ली जाएगी।
कांगड़ी गांव में गुरुकुल कांग़ी विवि का ऐतिहासिक भवन है। सौ साल से अधिक पुराने इस भवन की देखरेख नहीं होने से जर्जर हालत में है। अब पर्यटन विभाग ने सौ साल पुराने इस ऐतिहासिक भवन को म्यूजियम के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह का कहना है कि गुरुकुल कांगड़ी विवि के इस ऐतिहासिक भवन को म्यूजियम के तौर पर विकसित किया जाएगा। जिसका डीपीआर तैयार किया गया है। योजना के मुताबिक म्यूजियम के साथ ही परिसर में स्वीमिंग पूल के साथ ही कैफेटेरिया, अत्याधुनिक टायलेट व पार्क बनाए जाएंगे। म्यूजियम के तौर पर विकसित करने के साथ ही इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि देश- विदेश से हर साल देवभूमि आने वाले पर्यटकों को इस म्यूजियम की ओर आकर्षित किया जा सके। जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह के मुताबिक योजना को धरातल पर उतारने के लिए आठ करोड़ का खर्च आएगा। योजना का डीपीआर तैयार कर निदेशालय को भेज दिया है।
-------------------------------------
इतिहास को समेटे है पुराना विवि परिसर
कांगड़ी गांव स्थित गुरुकुल विवि का पुराना परिसर अपने आप में इतिहास समेटे हुए है। आर्य समाज मिशन से जुड़े स्वामी श्रद्धानंद ने चार मार्च 1902 को कांगड़ी विवि की स्थापना की। विवि दुनिया की नामचीन हस्तियों का भी साक्षी रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सीएफ एंड्रूज से लेकर रैमसे मैकडोनाल्ड, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित मदन मोहन मालवीय, पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, डा. राधाकृष्णनन, जमनालाल बजाज, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी जैसी जानीमानी हस्तियां यहां आकर विवि का गौरव बढ़ा चुकी है। गुरुकुल कांगड़ी विवि कांगड़ी गांव में स्थापित किया गया जो कि पहले बिजनौर जिले में आता था। 1924 में आई बाढ़ के दौरान गंगा ने अपना रुख बदला तो वर्तमान परिसर की स्थापना की गई।