फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नगर निगम के विरोध में सड़कों पर उतरे क्षेत्रवासी

नगर निगम के विरोध में सड़कों पर उतरे क्षेत्रवासी

Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में सड़कों पर उतरे क्षेत्रवासी
हरिद्वार।
विज्ञापन

शहर की मलिन बस्तियों के नियमितीकरण कर गृहकर लगाने की मांग के विपरीत नगर निगम द्वारा घर घर बांटे जा रहे मलबा चार्ज लगवाने के शपथपत्र के विरोध में भीमगोडा के लोगों ने प्रदर्शन किया और शपथपत्र की प्रतियां जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने ऐलान किया कि बस्तियों का नियमितीकरण नही किया गया तो नगर निगम चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

रविवार को श्रीराम नाम विश्व बैंक के महासचिव पंडित सुमित तिवारी के नेतृत्व में भीमगोडा, रामगढ़, इंद्राबस्ती के लोगों ने खड़खड़ी रेलवे फाटक के पास प्रदर्शन किया। पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से अपने मकानों को नियमितीकरण करने की मांग करते चले आ रहे हैं और नगम निगम शहर की बस्तियों में ऐसे फार्म व शपथ पत्र दिए जा रहे हैं जिसमें मकान स्वामी को उसके हक से वंचित किया जा रहा है और स्वामित्व अधिकार से लोगों को वंचित करने के लिए मलबा चार्ज का शपथपत्र लिया जा रहा है। लोगों से शपथपत्र लिया जा रहा है कि भविष्य में उन्हें मकान से बेदखल करने की कार्यवाही की जाती है तो विरोध व क्लेम नहीं करेंगे। साथ ही मकान के मलवे का क्रय विक्रय तक मकान स्वामी नही कर सकेगा। यदि मलबे का क्रय विक्रय किया जाता है तो नगर निगम प्रशासन मकान स्वामी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही कर सकता है। क्षेत्रवासी सोनू गिरी व राजेश कुमार ने कहा कि नगर निगम की ओर से दोहरा व्यवहार किया जा रहा है। नियमितीकरण की मांग को लेकर कई बार शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से वार्ता की, लेकिन हर बार कोरा आश्वासन दिया गया। आरके शर्मा व विपिन कुमार मित्तल ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नही किया गया तो क्षेत्रवासी नगर निगम चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र जयसवाल, अनिल वर्मा, शोभित गुप्ता, उमेश अग्रवाल, आशीष शर्मा, राजेश पुंडीर, संजय कुमार बिट्टू, विकास अग्रवाल, मनोज कुमार, कुंती देवी, विमला देवी, रानी देवी, शंकर, मनोज कुमार, उमेश कुमार, प्रिंस शाहू, सुरेन्द्र ठेकेदार, ओम कुमार, धनश्याम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed