फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गंगा में गिर रहे नालों को रोकने को किया घेराव

गंगा में गिर रहे नालों को रोकने को किया घेराव

Sat, 02 Feb 2019 11:27 PM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
गंगा में गिर रहे नालों को रोकने को किया घेराव
Ganga
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कांग्रेस के पार्षदों ने शनिवार को जगजीतपुर स्थित गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधीक्षण अभियंता का घेराव कर गंगा में गिराए जा रहे गंदे नालों और सीवरेज को तत्काल बंद कराने की मांग की। ऐसा न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन चेतावनी दी।

शनिवार की सुबह कांग्रेस के पार्षद अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पहुंचे और उनका घेराव किया। सुहेल अख्तर ने कहा कि जगह जगह गंगा में गिराए जा रहे दर्जनों गंदे नाले परेशानी का सबब बने हुए हैं। उन पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विभाग द्वारा गंगा को प्रदूषणमुक्त करने के लिए पूरे शहर में सीवर लाइन बिछा दी जाए तो गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। आरोप लगाया कि गंगा की स्वच्छता को लेकर करोड़ों का बजट पानी की तरह बहाया जा रहा है। धरातल पर गंगा के अस्तित्व को बचाने में अधिकारी नाकाम सिद्ध हो रहे हैं। पार्षद राजेंद्र कटारिया ने कहा कि गंगा हमारी आस्था का केंद्र है। इस दौरान नेपाल सिंह, जफर अब्बासी, मेहरबान खान, सद्दीक गौड़, तासीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, पुनीत कुमार, बहादुर सिंह और इसरार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed