{"_id":"5b32873e4f1c1bb06e8b9ebd","slug":"131530038078-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों की सफाई न होने से जलभराव की आशंका को भांपते हुए व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों की सफाई न होने से जलभराव की आशंका को भांपते हुए व्यापारी परेशान
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बरसात सिर पर होने के बाद भी शहर के नालों की सफाई नहीं होने से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहन है कि यदि नगर निगम ने अभी भी नाले साफ नहीं किए तो बरसात में नुकसान होना तय है।
न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि हर साल बरसात में पानी दुकानों में घुस जाता है। भेल से निकलने वाले नाले का पानी रेलवे पुलिया, भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक की सड़कों पर भर जाता है। अभी तक भेल से निकलने वाले नाले की सफाई नहीं हुई। महामंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि हर बार मानसून सीजन से एक माह पूर्व गंदे नालों की सफाई हो जाती थी। इस बार नालों की साफ सफाई नहीं हो सकी है। कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी ने चेतावनी दी कि यदि नालों को साफ नहीं किया गया तो अधिकारियों के दफ्तरों का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। बैठक में अनूप सिद्घू, सतनाम भाटिया, पीयूष मेहता, मुनीष गर्ग, राहुल अग्रवाल, विमल मल्होत्रा, नत्थू क्षोत्रिय, संजीव शर्मा, योगेश वाधवा, अखिल अग्रवाल, बिजेंद्र सिंह चोपड़ा, राधे गुप्ता, प्रेम थापा, जलालुद्दीन, मनीष सचदेवा, सुधाकर उनियाल, पंकज सैनी आदि शामिल हुए।