फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अवैध खनन पकडने गए राजस्वकर्मियों पर हमला

अवैध खनन पकडने गए राजस्वकर्मियों पर हमला

Wed, 13 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पकडने गए राजस्वकर्मियों पर हमला

विज्ञापन
पथरी। बिशनपुर कुंडी गांव के पास निजी पट्टे की आड़ में चल रहे अवैध खनन की सूचना पर छापा मारने गई राजस्व विभाग के अमीनों के साथ खनन माफिया ने मारपीट कर दी। माफिया खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को जबरन छुड़ाकर ले गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग की भी सूचना है लेकिन अधिकारियों ने इससे इनकार किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया और उनके लोग मौके से फरार हो गए।
जिले में कई क्षेत्रों में खनन के निजी पट्टों पर खनन हो रहा है। इस समय खनन करने की अनुमति का अंतिम दौर चल रहा है। मानसून सक्रिय होने के बाद खनन पर रोक लग जाएगी। ऐसे में पट्टों के साथ अन्य क्षेत्रों में जमकर अवैध खनन हो रहा है। बुधवार सुबह प्रशासन को सूचना मिली कि पथरी और लक्सर थाना क्षेत्रों की सीमा पर बिशनपुर कुंडी गांव से सटे इलाके में पट्टों की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार सिंह के आदेश पर अमीन प्रदीप चौधरी, संजीव कुमार, राकेश कुमार ने बिशनपुर कुंडी में छापा मारा। राजस्व टीम ने मौके पर दस ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली। बताया जाता है कि राजस्व विभाग की टीम जब वाहनों को थाने ले जाने को कहा तो माफिया और उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। बताया जाता है कि इस दौरान खनन करने वालों ने अमीनों के साथ मारपीट कर दी और खनन वाहनों को छुड़ाकर ले गए। राजस्वकर्मियों की सूचना पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। मौके पर चार खाली ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष कुमार सिंह, सीओ लक्सर चंदन सिंह बिष्ट, कोतवाल अमरचंद शर्मा ने घटनाक्रम की जानकारी ली। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
राजस्व विभाग ने बनाई एंटी माइनिंग टीम
हरिद्वार। पिछले कई दिनों से पुलिस सीधे अवैध खनन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में अवैध खनन रोकने की सारी जिम्मेदारी राजस्व प्रशासन पर आ गई है। राजस्व विभाग की ओर से तहसील स्तर पर एंटी माइनिंग टीम बनाई है। इस टीम में लेखपाल, अमीन और अन्य कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। पुलिस के पास भी जो सूचनाएं आ रही हैं उन पर सीधे कार्रवाई करने के बजाय राजस्वकर्मियों को सूचना दी जा रही है। राजस्वकर्मियोें के बुलाने पर ही पुलिस कार्रवाई कर रही है।

------------------------------
बैठक में लिया संयुक्त कार्रवाई का निर्णय
पथरी। बिशनपुर कुंडी गांव के पास राजस्वकर्मियों और खनन करने वालों के आमने-सामने आ जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने फेरुपुर चौकी पहुंचकर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक की। इस दौरान तय किया गया कि अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर कार्रवाई करेंगे। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि पुलिस को खनन एक्ट में सीधे कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। इसलिए पुलिस ने सीधे कार्रवाई नहीं करके राजस्व विभाग की मदद करने का निर्णय लिया है। जिस भी सरकारी विभाग की जमीन पर अवैध खनन करना मिलेगा उसके कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस उनके साथ जाकर कार्रवाई करेगी। बैठक में एसडीएम मनीष कुमार सिंह, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, लक्सर के कोतवाल अमरचंद शर्मा और पथरी के थानाध्यक्ष दीपक कठैत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed