{"_id":"5af9c2f34f1c1be7408b5579","slug":"131526317811-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने कई दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने कई दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल
Updated Mon, 14 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। किसी दारोगा को नई जिम्मेदारी दी गई तो किसी के पर कतर दिए गए है।
पीआरओ मोहन सिंह ने बताया कि रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी कुलेंद्र सिंह रावत को प्रभारी चौकी तहसील गंगनहर की जिम्मेदारी दी गई है। गैस प्लांट चौकी प्रभारी अभिनव शर्मा अब रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी होंगे। लक्सर कोतवाली से राजेश कुमार को गैस प्लांट चौकी प्रभारी बनाया गया है। प्रतीक्षारत सूची में रहे हरिओम राज चौहान एसएसआई लक्सर होंगे। वहीं शांतरशाह चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत को मानव वध सेल, गजेंद्र सिंह रावत को चौकी इकबालपुर से प्रभारी चौकी शांतरशाह, गंभीर सिंह तोमर को चौकी औद्योगिक क्षेत्र से प्रभारी चौकी इकबालपुर, पुलिस लाइन से मनोज शर्मा को प्रभारी चौकी औद्योगिक क्षेत्र, भवानी शंकर पंत को कोतवाली रुड़की से प्रभारी चौकी सुमननगर रानीपुर, नरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी जगजीतपुर, कुलदीप सिंह को कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी रेल ज्वालापुर, प्रियंका भारद्वाज मानव तस्करी निरोधक दस्ता से प्रभारी चौक बाजार ज्वालापुर बनाया गया है।
इसके साथ ही खजान सिंह को चौकी गंगनहर से प्रभारी चौकी अस्पताल, प्रेमप्रकाश शाह को कोतवाली मंगलौर से प्रभारी चौकी स्रोत ए गंगनहर, संजीव ममगाईं भगवानपुर से प्रभारी चौकी तेजूपुर, उमेश कुमार को चौकी काली नदी से एसआईएस शाखा, रणजीत सिंह तोमर को चौकी धनौरी से प्रभारी चौकी काली नदी, तस्लीम आरिफ को थाना कलियर से प्रभारी चौकी धनौरी, मदन मोहन भट्ट चौकी नारसन से प्रभारी चौकी चण्डीघाट, धर्मेंद्र राठी को चौकी इमलीखेड़ा से प्रभारी चौकी नारसन, कुवंर राम आर्य को थाना कलियर से प्रभारी चौकी इलमीखेड़ा, चन्द्रमोहन को पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी कस्बा मंगलौर, रघुवीर सिंह को थाना झबरेड़ा से प्रभारी चौकी रायसी व गिरीश चंद्र को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मायापुर का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन