फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ऊर्जा निगम को निजीकरण करने की प्रक्रिया का विरोध करते हुए दिया धरना

ऊर्जा निगम को निजीकरण करने की प्रक्रिया का विरोध करते हुए दिया धरना

Tue, 23 Jan 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम को निजीकरण करने की प्रक्रिया का विरोध करते हुए दिया धरना

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ऊर्जा निगम को निजीकरण की प्रक्रिया का विरोध करते महानगर व्यापार मंडल ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी विभाग को ठेकेदारी प्रथा पर नहीं जाने देंगे। इससे व्यवस्थाएं प्रभावित होंगी और लोगों का शोषण होगा।

खड़खड़ी चौक पर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सेठी ने कहा कि ऊर्जा निगम के निजीकरण से आम जनता और व्यापारियों का शोषण होगा। कहा कि अगर हर काम को ठेके पर देने की प्रथा ही चलानी है तो सरकारों का क्या कार्य बचेगा। शहर अध्यक्ष तेजप्रकाश साहू एवं प्रीतकमल शर्मा ने कहा कि सरकारों को प्रत्येक कार्य ठेके देने की प्रक्रिया बंद करनी चाहिए। कहा कि ठेकेदारी प्रथा से जनता का ही नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारियों का भी अहित होता है। इस मौके पर विनोद गिरि, राजेश सुखीजा, दीपक मेहता, ऋषभ वशिष्ठ, भूदेव शर्मा, राहुल चौहान, आकाश भाटी, प्रमोद पाल, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, शिवकुमार राजपूत, अंकुश शर्मा, कपिल कुमार, मनीष जैन, रविंद्र चौहान, सोनू सुखीजा, इंद्रजीत सिंह, गणेश शर्मा, मनोज वर्मा, शुभम सुखीजा, रोहित वधावन, अजय वाधवा, बलराम गिरि, राजीव शर्मा, अनिल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed