फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नगर निगम के आठ पार्षदों ने बनाया तीसरा मोर्चा

नगर निगम के आठ पार्षदों ने बनाया तीसरा मोर्चा

Thu, 24 Jan 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के आठ पार्षदों ने बनाया तीसरा मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

नगर निगम हरिद्वार में आठ पार्षदों ने संयुक्त रूप से बैठक कर तीसरा मोर्चा बना लिया है। मोर्चा भाजपा और कांग्रेस से बराबर की दूरी बनाकर नगर निगम बोर्ड में आने वाले विकास व जनहित संबंधी प्रस्तावों पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लेगा।

नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी एवं विकास समिति गठित करने के लिए मेयर अनीता शर्मा ने बोर्ड की बैठक 29 जनवरी को बुलाई है। आठ पार्षदों का तीसरा मोर्चा बोर्ड की कार्यकारिणी और विकास समिति में हिस्सेदारी के लिए दावेदारी करने जा रहा है। इस मोर्चा में बसपा के नेपाल सिंह के अलावा सात निर्दलीय पार्षद हैं। ज्वालापुर में हुई बैठक में मोर्चा ने वार्ड नंबर पांच गंगा महादेव नगर के पार्षद अनिल वशिष्ठ को अपना नेता बनाया है। बैठक में अर्जुन सिंह, राजेंद्र कटारिया, रवि नौटियाल, शौकीन, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे। नगर निगम की सियासत पर हावी दोनों दलों के लिए मोर्चा चुनौती बनेगा। मोर्चा में शामिल बसपा पार्षद नेपाल सिंह ने बताया कि मोर्चा एकजुुट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed