{"_id":"5c34e886bdec2256f87b3b5d","slug":"121546971270-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी हादसे में मारे गए लोगों की स्मृति में किया दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी हादसे में मारे गए लोगों की स्मृति में किया दीपदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
भीमगोड़ा खड़खड़ी व्यापार मंडल ने मंगलवार को मसूरी बस हादसे में मारे गए लोगों की स्मृति में गंगा में दीपदान किया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
व्यापार मंडल के महामंत्री गौरव सचदेवा और कोषाध्यक्ष बलकेश राजोरिया का कहना है कि व्यापार मंडल दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। व्यापारियों ने व्यापार मंडल का कार्यकाल निर्विघ्न संपन्न हो इसके लिए मां गंगा की प्रार्थना की। दीपदान करने वालों में पार्षद अनिरूद्ध भाटी, श्याम सुंदर सचदेवा, अशोक गुप्ता, डॉ. श्यामपुर पुरी, राजकुमार, जयपाल गुप्ता, अमित जैन, मनोज चौहान, तनुज माहेश्वरी, दीपक मेहता, जितेंद्र गुप्ता, राजीव जैन, यशपाल चावला, देव पांडेय, डीपी शर्मा, तरुण नैयर, पंकज नैयर, विकास शर्मा, शिवकुमार, अरिहंत जैन, दीपांशु विद्यार्थी, शैंकी चावला,गर्वित सूरी, गुरप्रीत सचदेवा और आशीष जैन आदि उपस्थित रहे।
हादसा याद कर आज भी कांप उठती है रूह
भीमगोड़ा खडख़ड़ी व्यापार मंडल के नेतृत्व में पांच जनवरी 2011 को परिवार के साथ मसूरी में पिकनिक मनाने गए शहरभर के व्यापारियों को मूसरी हादसे की याद आते ही आंखें नम हो जाती हैं। हादसा यादकर आज भी लोगों की रूह कांप उठती है। ऐसा भयावह मंजर शायद ही कभी देखा हो। कई घर में चित्कार सुनकर और शव यात्रा देख सभी सहमे थे।
विज्ञापन
शाम होते ही सभी हरिद्वार लौटने लगे तो एक बस मसूरी से देहरादून के बीच कुठहाल गेट के पास अनियंत्रित होकर खाई में चली गई थी। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी। ज्वालापुर, कनखल, मध्य हरिद्वार, भीमगोड़ा, खड़खड़ी में शव यात्रा देखकर सभी का कलेजा मुंह को आ गया था। भूपतवाला क्षेत्र के पार्षद अनिरुद्ध भाटी और खड़खड़ी भीमगोड़ा व्यापार मंडल के महामंत्री गौरव सचदेवा बताते हैं कि उस हादसे का जख्म आज भी लोग महसूस करते हैं। भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्रि का कहना है कि वह हरिद्वार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण दिन था।