फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   प्रदेश में तीर्थाटन बढ़ाने से मजबूत होगी आर्थिकी: राजराजेश्वराश्रम

प्रदेश में तीर्थाटन बढ़ाने से मजबूत होगी आर्थिकी: राजराजेश्वराश्रम

Tue, 25 Dec 2018 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में तीर्थाटन बढ़ाने से मजबूत होगी आर्थिकी: राजराजेश्वराश्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जगद्गुरू आश्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य ने उनसे प्रदेश में तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए अलग से मंत्रालय बनाने का सुझाव दिया।

मंगलवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम पहुंचीं और आश्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने उनसे आग्रह किया कि प्रदेश में पर्यटन के साथ तीर्थाटन का अलग से विभाग बनाने की जरूरत है। साथ ही इसका अलग से मंत्रालय भी बनें, ताकि योजनाओं को सही तरीके से क्रियांवित किया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तीर्थ भूमि का प्रदेश है। यहां कि तीर्थ स्थलों पर भ्रष्ट आचरण हो रहा है, उसे रोका जाए। पर्यटन की तुलना में तीर्थाटन के बढ़ावा देने से प्रदेश में आर्थिक विकास होगा। इस पर राज्यपाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा शंकराचार्य महाराज ने अन्य समसामायिक विषय पर चर्चा की। इस मौके पर मुंबई से स्वामी गिरजानंद महाराज, भगवताश्रम, नवीनानंद महाराज, आश्रम व्यवस्थापक शिवकुमार त्यागी, देवेंद्र प्रधान, रोहित सहगल, बजरंग दल के प्रांत प्रमुख अनुज वालिया, पार्षद कन्हैया खेवड़िया, डा. गौरव मनोचा, अभिषेक कौशिक, दीपक शास्त्री, नारायण शास्त्री, सिद्घार्थ भारद्वाज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed