फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   टस्कर हाथियों से घिरी कुंभ नगरी, खौफ के साये में रह रहे लोग

टस्कर हाथियों से घिरी कुंभ नगरी, खौफ के साये में रह रहे लोग

Sat, 17 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
टस्कर हाथियों से घिरी कुंभ नगरी, खौफ के साये में रह रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार और भेल क्षेत्र में एक नहीं पांच पांच टस्कर हाथी मौत बनकर घूम रहे हैं। लगातार होते हाथियों के हमले के बाद लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। शहर के कुछ इलाकों और भेल में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है। हाथियों के डर से लोग अंधेरा होने से पहले घरों में कैद हो जात हैं।
बीते कुछ वर्षों में शहर और आसपास के क्षेत्र में जंगली हाथियों को आतंक ज्यादा बढ़ा है। केवल तीन वर्ष के भीतर ही हाथियों ने आठ लोगों को पटक पटककर मार डाला। कुछ माह पहले तो तीन लोगों को एक ही टस्कर हाथी ने मारा था। बुधवार को भी इसी बिगड़ैल हाथी ने ही भेलकर्मी विरेंद्र को पटक कर मार डाला। वन विभाग और लोगों को भी अभी तक यही पता था कि भेल में एक ही टस्कर हाथी है। विभाग की तरफ ट्रेस करने पर सामने आया कि भेल में लगभग पांच टस्कर हाथी घूम रहे हैं। मंगलवार की रात भी भेल की सड़कों पर टस्कर हाथी को देखा गया।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व एक डेढ़ दांत वाले और अन्य हाथियों को देर रात वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की ओर भगाया था। यह वही हाथी है जो बीते कई वर्षों से लोगों के लिए दहशत बना हुआ है और रात के समय तो वाहनों का पीछा भी करता है। टस्करों की संख्या बढ़ने से भेल कर्मी सबसे ज्यादा डरे हुए हैं। रात के समय भी कई लोगों को ड्यूटी करनी पड़ती है। कालोनियों में रहने वाले लोग भी शाम को अंधेरा होने के बाद और सुबह उजाला होने तक बाहर नहीं निकल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीयू की भी उड़ी नींद
सिटी पेट्रोल यूनिट का कार्यालय टिबड़ी में पार्क से सटे क्षेत्र में हैं। इस क्षेत्र में भी हाथी आ जाते हैं। कई बार सीपीयू कार्यालय के समीप भी टस्कर हाथी को देखा गया है। जिस कारण सीपीयू कार्यालय में तैनात कर्मियों की भी रातों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed