फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...मंगल दे रहे अमंगल की चेतावनी

...मंगल दे रहे अमंगल की चेतावनी

Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
...मंगल दे रहे अमंगल की चेतावनी

विज्ञापन
हरिद्वार। ज्येष्ठ पूर्णिमा से एक दिन पहले बड़ा आकाशीय परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को मंगल वक्री हो जाएंगे। इसी के साथ चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर विष योग का निर्माण करेंगे। शनि की मकर राशि में वक्री होकर मंगल इस पूरे भूमंडल पर प्रभाव डालेंगे। जिन राशियों पर साढ़े सती चल रही हैं उन्हें आने वाले दिन काफी भारी पड़ सकते हैं।
आकाशीय घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। इस समय मिथुन के सूर्य चल रहे हैं। सूर्य इस वर्ष के राजा भी हैं। वर्ष के मंत्री का पद क्रूर ग्रह माने वाले शनिदेव के पास है। ऐसे में गर्म ग्रह मंगल का वक्री हो जाना ज्योतिषीय दृष्टि से अमंगल की चेतावनी दे रहा है। विशेष बात यह है कि मकर राशि में चल रहे मंगल का वक्री होना लंबे समय तक चलेगा। आमतौर पर मंगल किसी एक राशि में 45 दिनों तक रहते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित उदय शंकर और मेदिनी ज्योतिष के अनुसार मंगल विगत दो मई को मकर राशि में आए थे, अब वह पांच नवंबर तक इसी राशि में बने रहेंगे। बुधवार को मंगल के वक्री होते ही आपदा और प्राकृतिक बाधाओं के केंद्र सक्रिय हो जाएंगे। यूं तो मंगल प्रत्येक ढाई वर्ष बाद वक्री होते हैं। इस बार उनका कार्यकाल मकर राशि में ही बहुत लंबा चल रहा है। प्रकृति के लिए एक और महत्वपूर्ण घटना यह है कि वक्री होने के पूरे समय मंगल की युति केतु के साथ रहेगी। केतु भी बड़े क्रूर ग्रह है। मंगल का शनि की राशि में वक्री होना और शनि का पहले ही वक्री रहना ज्योतिष के अनुसार संकट को जन्म देने वाला है। मकर राशि मंगल की उच्च राशि है। उच्च राशि में वक्री होने का असर देशों की सीमाओं पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

मंगल की वक्री यात्रा भूमि, भवन, संकट और कर्ज बढ़ाने वाली है। शनि की ढैया से प्रभावित राशियों पर खासा प्रभाव पड़ने वाला है। संयोग से 27 जून को चंद्रमा भी धनु राशि में प्रवेश कर विष योग का निर्माण कर रहे हैं। यह विष योग शनि और मंगल की गतियों से मिलकर राशियों के तीसरे, सातवें और दसवें स्थान पर प्रभाव डालते हैं। जिनकी जन्म कुंडली पहले ही मंगल वक्री होगा, उन पर खासा प्रभाव पड़ने वाला है। ग्रीष्म ऋतु भले ही वर्षा ऋतु में बदल गई हो किंतु मेघों की गति पर मंगल और शनि का प्रभाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed