{"_id":"5ae35f2f4f1c1b85028b6d54","slug":"121524850479-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना की जानकारी
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना की सफलता के लिए कृषकों और व्यापारियों केलिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव पीआर कालाकोटी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कृषकों की आय को दोगुना करने के लिए ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना की शुरुआत की गई है। पहले राज्य की पांच मंडियों और अब 11 मंडियों को इस परियाजना में शामिल किया गया है। राज्य समन्यवक आयुष अग्निहोत्री ने कहा कि ई-नाम परियोजना के माध्यम से कृषकों एवं व्यापारियों दोनों का फायदा है। किसानों को जहां उसकी फसल का उचित मूल्य प्राप्त होता है, वहीं ई-नाम के माध्यम से व्यापारियों को मंडी शुल्क में छूट दी जाती है। कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर के विक्रम सिंह पुंडीर ने मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-नाम में पंजीकरण एवं कार्य संचालन के विषय में जानकारी दी।
बैठक में बलवंत सिंह चौहान, धर्मेंद्र चौहान, रेणु चौहान, डा. कुलवीर सिंह, महावीर सिंह, धर्मपाल सैनी, चीनू, आनंद, महावीर, जोगा सिंह, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, दिनेश कपाडिया, अंकित चौहान, स्वराज सिंह, जितेंद्र सिंह, पंकज राज शाह, अजय कुमार, शिव मूर्ति सिंह, राज सिंह, अनिल कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।