{"_id":"5ae204334f1c1bb56a8b6384","slug":"121524761651-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने 29 अप्रैल को दिल्ली चलने को चलाया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने 29 अप्रैल को दिल्ली चलने को चलाया जनसंपर्क
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली में अधिकाधिक लोगों को पहुंचने को जनसंपर्क अभियान चलाया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी रफी खान के कार्यालय पर हुई बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने कहा कि लगातार नाबालिग बच्चियों से दुराचार व हत्या के मामलों को लेकर देश में जनाक्रोश है। बावजूद इसके केंद्र व राज्यों की भाजपा सरकारें जाति-धर्म व मंदिर- मस्जिद के नाम पर लोगों को बांट रही है। देश में अराजकता, असुरक्षा तथा भय का माहौल है। राव आफाक अली ने कहा कि बच्चियों व महिलाओं का घर से निकलना रिस्क हो गया है। कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 29 अप्रैल को होने वाली जन आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आह्वान पर हरिद्वार से हजारों लोगों ने शिरकत करने का संकल्प लिया है। हाजी नईम कुरैशी व तीरथपाल रवि ने कहा कि गैस कनेक्शन फ्री में देने की बात करने वाली सरकार दोगुने रेट पर गैस बेच रही है। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भी दोगुना इजाफा हो गया है। बैठक की अध्यक्षता दिलशाद खान व संचालन राव कासिफ अली ने किया। बैठक में नरेश प्रधान, ताहिर हसन, सुभाष प्रधान, मेहर सिंह, हाजी रफी खान, सुभान कुरैशी, नूर हसन, शराफत, असलुब सलमानी, भूपेंद्र सिंह, इरफान कुरैशी, साहिल सलमानी, खतीब खान, राजबीर, राशिद सलमानी, कृष्णपाल, अशरफ खान, इरफान ठेकेदार, मसूद खान, अजहर मलिक, निजाम पठान, अफजल ख्वाजा, नसीम सलमानी, शाहरुख खान, नरेश थापा, शहजाद खान, सोनू, अमन कुमार, राव शाहबाज अली, अमृत सिंह आदिवासी आदि ने रैली में भारी संख्या में पहुंचने का संकल्प लिया।