फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नगर निगम पहुंचा कर्मचारियों का धरना

नगर निगम पहुंचा कर्मचारियों का धरना

Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम पहुंचा कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पंत पार्क देवपुरा में शुरू हुआ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना सोमवार को नगर निगम परिसर में शिफ्ट हो गया है।
मोर्चा के नेताओं ने ऐलान किया है कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण करने तक आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाता रहा है, परंतु कभी नगर आयुक्त, कभी मेयर और कभी शहरी विकास मंत्री समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराते रहे हैं, किंतु समस्या जस की तस है, ऐसे में अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ा है। मोर्चा की मांग है कि जिन आवासों पर नगर निगम कर्मचारी रह रहे हैं उनका मालिकाना हक दिया जाए, सफाई कर्मचारियों के मृतक आश्रित कैडर को बहाल करने, शासनादेश के बावजूद जिन 46 संविदा सफाई कर्मियों को अभी तक बहाल नहीं किया गया है उन्हें तुुरंत बहाल करने, 140 सफाई कर्मियों को नियमित करने तथा पेंशन सहित बकाया देयों का भुगतान करने तथा वर्दी दी जाए। धरना स्थल पर सोमवार को संयुक्त मोर्चा के नेता सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, आत्माराम बैनीवाल, सुुनील राजौर, मुकेश चंद, जुगनू कांगड़ा आदि ने विचार व्यक्त किए। धरना देने वालों में संगीता, रामकुमार, विकास, शकुंतला, शशि, विमला, ममता, कुसुम, किरण, राजेश छाछर, संजय चुटैला, सुनील, अशोक छाछर, सलेखचंद, गोपाल, राजेश कुसमपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


नगर निगम कर्मियों को मिला अर्द्धकुंभ मेला भत्ता
हरिद्वार। नगर निगम के कर्मचारियों को 2016 में हुए अर्द्धकुंभ मेला भत्ता दिया गया है। नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने मेला भत्ता के रूप में करीब 50 लाख रुपये का भुगतान किया है। नगर आयुक्त ने पिछले सप्ताह नगर निगम सभागार में कर्मचारियों की बैठक ली थी, जिसमें उन्होंने साढ़े सात करोड़ से अधिक संपत्ति कर की वसूली का रिकार्ड बनाने के लिए कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए कर्मचारियों को मेला भत्ता सहित अन्य देयों का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। अब नगर आयुक्त ने दो साल से लंबित अर्द्धकुंभ मेला भत्ता का भुगतान कर कर्मचारियों का दिल जीतने का काम किया है। जनपदीय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक दिनेश लखेड़ा ने मेला भत्ता मिलने पर नगर निगम कर्मचारियों को बधाई दी और नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed